{"_id":"66e6649dc798956c1a004142","slug":"up-ayodhya-ram-temple-becomes-the-first-choice-of-tourists-more-than-33-crore-tourists-came-in-the-first-six-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पर्यटकों की पहली पसंद बना अयोध्या राम मंदिर, प्रदेश में आए 33 करोड़ से अधिक पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पर्यटकों की पहली पसंद बना अयोध्या राम मंदिर, प्रदेश में आए 33 करोड़ से अधिक पर्यटक
Sun, 15 Sep 2024 10:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:20 AM IST
सार
Tourist Places in UP: अयोध्या राम मंदिर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पहले सबसे ज्यादा पर्यटक काशी विश्वनाथ मंदिर में आते थे। अब यह स्थान अयोध्या ने ले लिया है।
विज्ञापन
अयोध्या बना टॉप टूरिंग प्लेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में न सिर्फ सफल हो रहा है बल्कि नया रिकॉर्ड भी बनाने के लिए तैयार है। 2024 के शुरुआती छह महीने (जनवरी से जून) में प्रदेश में करीब 33 करोड़ पर्यटक भ्रमण के लिए आए। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने वाले पर्यटकों ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2023 के शुरुआती छह महीने में प्रदेश में 19.60 करोड़ से अधिक पर्यटक प्रदेश में आए थे। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस साल शुरुआती छह महीने में 13 करोड़ 37 लाख से अधिक पर्यटक यूपी आए। खास यह कि साल 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक इस वर्ष शुरुआती छह माह में ही यूपी आ चुके हैं।
विज्ञापन
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। अभी तक जनवरी से जून के बीच छह माह में अयोध्या में घरेलू व विदेशी कुल 10 करोड़ 99 लाख पर्यटक आए हैं। जबकि वाराणसी में इन छह माह में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या 4.61 करोड़ रही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस छह महीने में प्रयागराज में घरेलू व विदेशी कुल 4.53 करोड़, लखनऊ में 35.14 लाख पर्यटक आए। वहीं आगरा में घरेलू व विदेशी कुल 76.88 लाख पर्यटक आए हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि 2025 में महाकुंभ है, इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।