फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Attempting to kidnap cousin sisters going to school by feeding them poisonous laddus

यूपी : स्कूल जा रही चचेरी बहनों को जहरीला लड्डू खिलाकर अपहरण की कोशिश

Mon, 22 Feb 2021 05:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
UP: Attempting to kidnap cousin sisters going to school by feeding them poisonous laddus
अस्पताल में इलाज करवातीं दोनों युवतियां - फोटो : अमर उजाला
दूबेपुर/कुड़वार (सुल्तानपुर) में साइकिल से स्कूल जा रही चचेरी बहनों को सोमवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने खुद को उनके भाई का दोस्त बताते हुए जहरीला लड्डू खिला दिया। इसके बाद युवकों ने छात्राओं को बाइक पर बैठाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। किसी तरह साइकिल से स्कूल पहुंची छात्राएं बेहोश हो गईं। प्रधानाध्यापक की सूचना के बाद स्कूल पहुंचे परिवारीजन दोनों छात्राओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


कुड़वार क्षेत्र के पूरे सलार नौगवां रायतासी निवासी इकबाल अहमद की पुत्री शबाना बानो (14) और मोहम्मद गयास की पुत्री आसिफा बानो (14) (चचेरी बहनें) गांव में ही स्थित इकरा कुलसुम मेमोरियल हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्राएं हैं। दोनों प्रतिदिन एक ही साइकिल से स्कूल जाती हैं। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों बहनें साइकिल से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने खुद को शबाना बानो के भाई का दोस्त बताते हुए उन्हें लड्डू खाने को दिया। दोनों छात्राओं ने पहले लड्डू खाने से मना किया, लेकिन जब युवकों ने बताया कि यह प्रसाद का लड्डू है तो खा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने शबाना और आसिफा को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने की बात कही। दोनों बहनें बाइक पर बैठने से इंकार करते हुए साइकिल से स्कूल पहुंच गईं। लड्डू में जहर मिला होने के कारण दोनों छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते दोनों बेहोश हो गईं। प्रधानाध्यापक सबील अहमद ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। सूचना के बाद स्कूल पहुंचे परिवारीजन शबाना और आसिफा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शबाना बानो और आसिफा ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों के साथ ही एक जीप भी चल रही थी। कुड़वार थाने के प्रभारी शस्त्राजीत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों छात्राओं की हालत नाजुक है। परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ गए हैं।अभी तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed