{"_id":"65fbd70124c7419d9a0def59","slug":"up-ats-was-searching-for-is-india-chief-harish-farooqi-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ आईएस मॉड्यूल केस में फारुकी को तलाश रही थी एटीएस, व्हाट्सएप ग्रुप सामू के संस्थापक में शामिल था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ आईएस मॉड्यूल केस में फारुकी को तलाश रही थी एटीएस, व्हाट्सएप ग्रुप सामू के संस्थापक में शामिल था
Thu, 21 Mar 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:13 PM IST
सार
आतंकी संगठन आईएस का इंडिया चीफ हारिश फारुकी की यूपी एटीएस भी तलाश कर रही थी। उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ा था। जिसके जरिए तमाम छात्रों को जिहादी गतिविधियों के लिए उकसाया जा रहा था।
विज्ञापन
भारत में इस्लामिक स्टेट चीफ हारिस फारूकी और उसका सहयोगी।
- फोटो : ani
विस्तार
गुवाहाटी में असम पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकी संगठन आईएस के इंडिया चीफ हारिश फारुकी की तलाश यूपी एटीएस भी कर रही थी। अलीगढ़ में कुछ महीने पूर्व एटीएस ने आईएस के पुणे मॉड्यूल का खुलासा किया था, जिसमें फारुकी की तलाश की जा रही थी। इस मॉड्यूल में उसे अमीर का दर्जा हासिल था।
विज्ञापन
एटीएस की जांच में पता चला था कि फारुकी ने ही व्हाट्सएप ग्रुप ‘स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ (सामू) बनाया था। जिसमें यूनिवर्सिटी के तमाम छात्रों को जोड़कर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ लोकसभा: रोचक है इस सीट का इतिहास, एक बार जीता निर्दलीय, पांच बार जीतकर अटल ने रचा इतिहास
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस ने सभी 17 सीटें जीतने के लिए बनाई ये खास रणनीति, वार रूम तैयार, अलग होगा प्रचार अभियान
फारुकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पुणे में बम धमाकों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान के संपर्क में भी था। इसके अलावा अलीगढ़ में कोचिंग चलाने वाले प्रो. वजीहुउद्दीन को भी वह लगातार निर्देश दे रहा है।
फारुकी ने जिहादी विचारधारा से प्रभावित युवाओं के लिए उत्तराखंड के जंगलों में ट्रेनिंग का इंतजाम भी किया था। बता दें कि इस मामले में एटीएस ने अब्दुल्लाह अर्सलान, माज बिन तारिक, वजीहुद्दीन समेत 10 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल के संपर्क में आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के युवक थे।