{"_id":"6894d71d7451c3d0ca08eade","slug":"up-ats-is-unable-to-find-changur-s-close-aide-eidul-islam-is-investigating-in-maharashtra-for-15-days-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटीएस के हाथ नहीं लग रहा छांगुर का करीबी ईदुल इस्लाम, 15 दिन से महाराष्ट्र में कर रही है छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटीएस के हाथ नहीं लग रहा छांगुर का करीबी ईदुल इस्लाम, 15 दिन से महाराष्ट्र में कर रही है छानबीन
Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:11 PM IST
सार
UP ATS: अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के लिए पैसों का बंदोबस्त करने के आरोपी नागपुर निवासी ईदुल इस्लाम को अभी तक एटीएस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
ईडी ने छांगुर के आवास पर छापेमारी की थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के लिए पैसों का बंदोबस्त करने के आरोपी नागपुर निवासी ईदुल इस्लाम यूपी एटीएस के हाथ नहीं लग रहा है। एटीएस की टीम उसे तलाशने के लिए करीब 10 दिन से नागपुर समेत कई जिलों की खाक छान रही है। एटीएस छांगुर को कई संस्थाओं द्वारा फंडिंग के मामले में ईदुल की संलिप्तता के सुराग मिलने के बाद उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
बता दें कि छांगुर द्वारा अवैध धर्मांतरण और करोड़ों रुपये की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच के बाद एसटीएफ ने एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें ईदुल इस्लाम को भी नामजद किया गया था। ईदुल खुद को आरएसएस से जुड़े भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ संगठन का महासचिव बताताा था। एटीएस को सुराग मिले हैं कि वह छांगुर के लिए पैसों का बंदोबस्त करके भेजता था। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि छांगुर के गिरफ्तार होने के बाद वह विदेश भाग गया है।
विज्ञापन