{"_id":"66d41372ab0176a90b01cb28","slug":"up-ats-arrested-two-frauds-of-bihar-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकली स्टांप की तस्करी करने वाले बिहार के दो जालसाज गिरफ्तार, यूपीएटीएस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकली स्टांप की तस्करी करने वाले बिहार के दो जालसाज गिरफ्तार, यूपीएटीएस ने दबोचा
Sun, 01 Sep 2024 01:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:55 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने नकली स्टांप की तस्करी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों के नकली स्टांप बरामद किए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली स्टांप की तस्करी करने वाले बिहार के दो जालसाजों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एटीएस ने गोरखपुर से बिहार के नवाब आरजू और राजू यादव को दाबोचा है। नवाब पर 25 हजार का इनाम था।
एटीएस ने उसके पास से 6.94 लाख रुपये के नकली स्टांप और 72 हजार रुपये के नकली स्टांप टिकट बरामद किए हैं।
रायबरेली: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार
यूपी एटीएस और सलोन पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात लखनऊ से जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को जेल भेज दिया। फर्जीवाड़ा मामले में अब गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 18 पहुंच गई है। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी ही फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का कार्य करा रहा था। जेल भेजे गए आरोपियों से उसका संपर्क था।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पैसा कमाने के चक्कर में फर्जीवाड़ा किया गया। बांग्लादेशियों व रोहिग्यांओं के प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने नहीं आई है।