फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested Ravidra Kumar for giving information to ISI agent.

UP: आईएसआई नेहा शर्मा के हनी ट्रैप में फंस गया था आर्डिनेंस फैक्ट्री का रवींद्र, फेसबुक जरिये बढ़ी करीबी

Fri, 14 Mar 2025 08:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने आर्डिनेंस फैक्टरी में काम करने वाले रवींद्र कुमार को गिरफ्तार किया है वो फेसबुक के जरिये हनी ट्रैप में फंसा था। एटीएस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
UP ATS arrested Ravidra Kumar for giving information to ISI agent.
गिरफ्तार हुआ रवींद्र कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनी ट्रैप में फंसकर गोपनीय सूचनाएं भेजने वाले फिरोजाबाद की आर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। फैक्टरी के चार्जमैन रवीन्द्र कुमार को गुरुवार रात केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर पकड़ा गया है। वह आईएसआई की महिला एजेंट नेहा शर्मा के झांसे में आकर सूचनाएं भेज रहा था।

विज्ञापन


एटीएस के एडीजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि आगरा के बुंदु कटरा निवासी रवीन्द्र कुमार फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित आर्डीनेंस फैक्टरी में चार्जमैन है। उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज, एटीएम कार्ड व नकदी मिली है। सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी से गोपनीय दस्तावेज चोरी करके आईएसआई की एजेंट को भेजता है।
विज्ञापन


एटीएस ने सर्विलांस से इसकी जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे दबोच लिया। पूछताछ में रवीन्द्र कुमार ने बताया कि वह पिछले साल जून में फेसबुक से आईएसआई की एजेन्ट नेहा शर्मा के संपर्क में आया था। नेहा ने पहले उससे दोस्ती की फिर पैसे का लालच देकर फंसा लिया। वह उसे आडियो व वीडियो कॉल करने लगी। उसने कहा कि  कि अगर तुम कुछ गोपनीय जानकारियां उपलब्ध करा दोगे, तो मालामाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ही उसने कई गोपनीय जानकारियां भेजना शुरू कर दिया। वह वाट्सएप पर सूचना भेजने के बाद उसे डिलीट कर देता था। हालांकि तमाम वाट्सएप चैट उसने सुरक्षित रख लिए थे, जो उसके फोन से बरामद हुए हैं। एटीएस आर्डीनेंस के अन्य कर्मचारियों की भूमिका को भी खंगाल रही है। नेहा शर्मा के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed