फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested Javed from Hapur who supplied weapons to Khalistani terrorists

यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला जावेद गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2020 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jun 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested Javed from Hapur who supplied weapons to Khalistani terrorists
खलिस्तानी आतंकियों को असलहा सप्लाई करने वाला जावेद गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

यूपी एटीएस ने रविवार को खालिस्तानी आतंकियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। जावेद मूल रूप से मेरठ की मवाना तहसील के राधना इनायतपुर गांव का रहने वाला है।  

विज्ञापन


यूपी एटीएस के प्रवक्ता ने बताया कि जावेद ने अगस्त 2016 में पंजाब के आरएसएस उप प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या में शामिल धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को जावेद ने हथियार मुहैया कराए थे। धरमिंदर प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य रहा है। 
विज्ञापन


जावेद के साथी आशीष को फरवरी महीने में उतराखंड से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आशीष के ही बयान के आधार पर जावेद को गिरफ्तार किया गया है। जावेद अब तक पचास से अधिक हथियार सप्लाई कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि जावेद पंजाब में वांछित था। जावेद ने गुगनी के साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुद्धा को भी अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। जावेद के खिलाफ यूएपी एक्ट की धारा 10, 13, 18, 19 व 20, आम्स एक्ट की धारा 25 और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में मुकदमा दर्ज है। पंजाब पुलिस उसे लेकर पंजाब जाएगी। आगे की कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed