फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP athletes won seven gold medals.

Lucknow News: यूपी के खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP athletes won seven gold medals.
प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।
लखनऊ। यूपी के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन अलग-अलग वर्गों में सात स्वर्ण और सात रजत पदक जीते। इसके अलावा 17 कांस्य पदकों के साथ पहले दिन यूपी के खाते में कुल 31 पदक आए। मानस तिवारी, नैतिक यादव, सौरभ सेन, प्रिंस, आदित्य सोनी, ऋतुराज और सत्यम पटेल ने यूपी के लिए स्वर्ण जीते। गोवा के खिलाड़ियों ने भी दो स्वर्ण अपने नाम किए।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में कैडेट बालक कुमिते अंडर-57 किलोग्राम में मानस तिवारी ने स्वर्ण और प्रखर पांडेय ने रजत पदक जीता। रणवीर सिंह और गोवा के समर्थ बोरकर को कांस्य पदक मिला। अंडर-35 किलोग्राम सब जूनियर बालक कुमिते वर्ग में नैतिक यादव ने स्वर्ण और रियांश सक्सेना ने रजत हासिल किया।
विज्ञापन

माधव और तात्या ने कांस्य जीते। अंडर-52 किलोग्राम कैडेट कुमिते पूल बी में सौरभ सेन ने स्वर्ण, नैतिक ने रजत, प्रिंस कुमार और सार्थक चौरसिया ने कांस्य पर कब्जा जमाया। कैडेट बालक कुमिते अंडर-45 किलोग्राम में प्रिंस ने स्वर्ण, किशन सोनकर ने रजत, पवन कुमार और कुशाग्र पांडेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-52 किलोग्राम कुमिते के पूल ए में आदित्य सोनी ने स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के अनीश उरांव ने रजत, यूपी के योगेंद्र सिंह यादव और अथर्व राय ने कांस्य अपने नाम किए। बालक सब जूनियर कुमिते अंडर-25 किलोग्राम में यूपी ऋतुराज ने स्वर्ण अपने नाम किया। आदित्य यादव को रजत, शिवांश गुप्ता और राजवीर तिवारी को कांस्य मिला। वहीं कैडेट काता में गोवा के वेद आंबोलकर ने स्वर्ण, यूपी के संभव गुप्ता ने रजत और मानस तिवारी व प्रस्त्युष प्रसून ने कांस्य जीते।
बालक सब जूनियर काता में गोवा के मो. उजैर पीरजादे ने स्वर्ण, यूपी के अश्मित मिश्रा ने रजत, नमन यादव व दिव्यांश प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीते। सीनियर 18 वर्ष से अधिक काता में यूपी के सत्यम पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रेष्ठ श्रीवास्तव को रजत, सुजीत यादव व मयंक हरिजन को कांस्य पदक मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया। अध्यक्षता फेडरेशन के यूपी सचिव संतोष कुमार ने की। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के निर्णायक और खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में एक्शन में खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed