फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Astronaut Shubhanshu will meet PM today, may come to Lucknow on 25th August; special discussion may take p

UP: आज पीएम से मिलेंगे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, 25 अगस्त को आ सकते हैं लखनऊ; लोकसभा में हो सकती है विशेष चर्चा

Mon, 18 Aug 2025 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Aug 2025 06:45 AM IST
सार

Astronaut Shubhanshu: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौट आए। वह 25 अगस्त को अपने होम टाउन लखनऊ आ सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Astronaut Shubhanshu will meet PM today, may come to Lucknow on 25th August; special discussion may take p
आज पीएम से हो सकती है मुलाकात। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौट आए। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरिक्ष की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शुभांशु की करीब एक साल बाद वतन वापसी हुई है। आईएसएस जाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। शुभांशु के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें एक्सिओम-4 मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था। शुभांशु के सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और फिर अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। इसके बाद वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटेंगे।

विज्ञापन

पिता बोले- 25 अगस्त को आ सकते हैं लखनऊ

UP: Astronaut Shubhanshu will meet PM today, may come to Lucknow on 25th August; special discussion may take p
शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला - फोटो : ANI

पिता शंभुदयाल शुक्ल ने 25 अगस्त को शुभांशु के लखनऊ आने की संभावना जताई है। कहा कि एक महीने से वह शुभांशु के अमेरिका से भारत वापसी का इंतजार कर रहे थे।

माता-पिता बोले- खत्म हुआ लंबा इंतजार
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा कि हम एक महीने से बेटे के आने का इंतजार कर रहे थे। पिता शंभुदयाल शुक्ला इस माैके पर बेहद उत्साहित दिखे। मां आशा देवी लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियों में लगी हैं और बेहद खुश हैं।

मिशन गगनयान में होगी शुभांशु की बड़ी भूमिका

शुभांशु एक साल से एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे थे। अब मिशन से उनकी कामयाब वापसी के बाद कहा जा रहा है कि शुभांशु साल 2027 में इसरो की ओर से पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट
शुभांशु शुक्ला ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए इतना उत्साहित हूं।

विज्ञापन

लोकसभा में विशेष चर्चा का प्रस्ताव

सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है। यह चर्चा शुभांशु की भारत वापसी को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जा रही है। लोकसभा में होने वाली चर्चा का विषय है, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।

घर लौटकर लग रहा अच्छा: शुभांशु

UP: Astronaut Shubhanshu will meet PM today, may come to Lucknow on 25th August; special discussion may take p
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI

 शुभांशु की घर वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण है। भारत का अंतरिक्ष गौरव देश की धरती को छू रहा है। भारत माता के सबूत दिल्ली पहुंच रहे हैं। शुभांशु ने एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, धन्यवाद सर। घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed