फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Speaker Satish Mahana thanks opposition and government for helping in assembly functioning also told many things tablet

यूपी विधानसभा: अध्यक्ष महाना बोले- सत्ता पक्ष और विपक्ष को बधाई, सदन चलाने में दिया सहयोग, टैबलेट पर कुछ ऐसा बोले

Wed, 01 Jun 2022 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

विधानसभा के स्पीकर ने कहा, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्ष दलों के नेताओं को बधाई दूंगा कि हमारा सदन चलाने में सहयोग दिया। विपक्षी पार्टियों के सदस्यों को बोलने का पूरा मौका दिया गया।

विज्ञापन
UP Assembly Speaker Satish Mahana thanks opposition and government for helping in assembly functioning also told many things tablet
up assembly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ही दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से सदन की कार्यवाही चलने में काफी सहयोग दिया इसके लिए उन सभी का धन्यवाद।
विज्ञापन


सतीश महाना ने कहा कि सात दिन विधानसभा की कार्यवाही चली। कुल 55 घंटे और रोज आठ घंटे सदन चला। काफी समय बाद तारांकित प्रश्न सबसे ज्यादा हुए और उनके जवाब भी मिले। आठ दिनों में एक बार भी सदन स्थगित नहीं किया गया। इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को ज्यादा बधाई दूंगा कि विधानसभा चलाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन


यूपी के विधायकों ने सदन में टैबलेट को अच्छे से चलाया
विधानसभा के स्पीकर ने कहा, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्ष दलों के नेताओं को बधाई दूंगा कि हमारा सदन चलाने में सहयोग दिया। विपक्षी पार्टियों के सदस्यों को बोलने का पूरा मौका दिया गया। यूपी के विधायकों ने टैबलेट को बहुत अच्छे से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाना ने जानकारी दी कि, हमारी विधानसभा में 18 विधायक डॉक्टर हैं। इन विधायकों के ग्रुप बना के बैठक करेंगे। कम आय वाले और सबसे ज्यादा आय वाले, किसान विधायक, इंजीनियर विधायक समेत जो अपने पेशे में विशेषज्ञता रखते हों उनसे बैठक शुरू की है।


विधायकों के परिवारों को कराएंगे विधानसभा का टूर
विधायकों के पारिवार वालों, बच्चों और अन्य जिम्मेदारों को विधानसभा का टूर कराएंगे। स्पीकर का कमरा, विधानसभा की लाइब्रेरी, सीएम कहां बैठते हैं समेत तमाम चीजें दिखाएंगे। विधानसभा की गरिमा बनाए रखने और प्रदेश में विधानसभा की छवि आम आदमी की नजरों में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। सतीश महाना ने जानकारी दी कि, 7 घंटा 41 मिनट सत्ता पक्ष को मौका दिया विपक्ष को 6 घंटे 7 मिनट का समय दिया। 

राष्ट्रपति का विधान परिषद और विधानसभा का संयुक्त उद्बोधन 
सभापति ने बताया कि, 6 जून को सुबह 11 बजे दोनों सदनों में एक घंटे रामनाथ कोविद का संयुक्त उद्बोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed