{"_id":"675f8be35d83617c97063273","slug":"up-assembly-session-sp-to-walk-out-of-house-over-sambhal-bahraich-violence-akhilesh-to-hold-meeting-with-mla-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा सत्र: संभल-बहराइच हिंसा को लेकर सदन से बहिर्गमन करेगी सपा, विधायकों के साथ बैठक करेंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा सत्र: संभल-बहराइच हिंसा को लेकर सदन से बहिर्गमन करेगी सपा, विधायकों के साथ बैठक करेंगे अखिलेश
Mon, 16 Dec 2024 07:39 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:39 AM IST
सार
UP Assembly Session: समाजवादी पार्टी आज से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र में बहराइच और संभल का मुद्दा सपा प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी इसको लेकर सदन से वाक आउट कर सकती है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
समाजवादी पार्टी विधानमंडल के दोनों सदनों में पहले दिन संभल और बहराइच हिंसा के प्रकरणों को प्रमुखता से उठाएगी। विधानसभा और विधान परिषद विधायक दल की रविवार को अलग-अलग हुई बैठक में इस बाबत रणनीति तैयार की गई। इन मुद्दों पर सपा सदस्य सदन से बहिर्गमन भी करेंगे।
विज्ञापन
सपा के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाने का फैसला किया गया। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा सरकार ने संभल और बहराइच में पुलिस और प्रशासन का खुलेआम दुरुपयोग किया। झूठे मुकदमे लगाए। गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं हो रहा है। खाद भी नहीं मिल पा रही है। सपा इन मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष पहले से ही कर रही है, अब सदन में भी करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश 17 को करेंगे बैठक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 दिसंबर को विधानमंडल दल की बैठक करेंगे। वे दो दिन चल चुके सदन की कार्यवाही पर सदस्यों के साथ बात करेंगे, साथ ही अगले दो दिन के लिए जरूरी निर्देश देंगे।
विज्ञापन