{"_id":"5a93b7564f1c1bb2208bb485","slug":"up-assembly-session-adjourned-till-6-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद यूपी विधानसभा 6 मार्च तक के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद यूपी विधानसभा 6 मार्च तक के लिए स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी समेत सभी नेता विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सीएम ने बिजनौर के विधायक रहे लोकेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लोकेंद्र सिंह लोकप्रिय विधायक थे। इस दौरान नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस विधानमंडल दल ने भी शोक व्यक्त किया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि लोकेंद्र सिंह के जाने से अपूर्ण क्षति हुई है।
बता दें कि बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह की 21 फरवरी की सुबह सीतापुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में विधायक के दो सुरक्षाकर्मी, ड्राईवर और ट्रक के खलासी की भी जान चली गई थी। लोकेंद्र सिंह इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे थे। सीतापुर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई थी।