फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP assembly elections: 815 candidates filed nomination in the first phase

यूपी विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 815 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, नाम वापसी 27 तक  

Sat, 22 Jan 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

24 जनवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच। 27 तक नामांकन वापस ले सकेंगे उम्मीदवार।

विज्ञापन
UP assembly elections: 815 candidates filed nomination in the first phase
demo pic... - फोटो : SELF

विस्तार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार तक 815 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। शुक्रवार को 426 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 27 जनवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।

विज्ञापन


आगरा कैंट से 16, आगरा की फतेहाबाद से 18, गौतमबुद्ध नगर की नोएडा से 23, बाह से 20, बुलंदशहर की डिबाई से 16, दादरी से 16, साहिबाबाद से 18, गाजियबाद से 18, हापुड़ से 17, मथुरा से 27, मेरठ कैंट से 18, मुजफ्फरनगर से 20 और कैराना से 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 
विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई। इसके साथ ही नौ जिलों की इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले दिन कुल दस उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। दूसरे चरण में 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 14 फरवरी को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed