{"_id":"622a6ce25bf58b21e82e1673","slug":"up-assembly-election-result-lucknow-news-lko6212531103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत से बढ़ा कौशल का सियासी कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत से बढ़ा कौशल का सियासी कद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा को भले ही कुछ सीटों का नुकसान हुआ हो, लेकिन राजधानी की मोहनलालगंज संसदीय सीट से भाजपा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का कद काफी बढ़ गया है। बेहद जमीनी नेता माने जाने वाले कौशल किशोर ने अपनी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा का झंडा फहराया। इनमें से दो सीटों पर पहली बार भाजपा का खाता खुला है।
लखनऊ जनपद में दो संसदीय सीट लखनऊ और मोहनलालगंज हैं। मोहनलालगंज में चार विधानसभा सीट लखनऊ और एक सीतापुर जनपद की है। जनपद की चार विधानसभा सीटों मलिहाबाद, मोहनलालगंज, बीकेटी और सरोजनीनगर में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं सीतापुर जनपद में आने वाली सिधौली सीट भी भाजपा के खाते में आ गई है। इन सभी विधानसभाओं के टिकट कौशल किशोर की सहमति से ही घोषित करने की बात कही जा रही है। इनमें से मोहनलालगंज और सिधौली सीट पहली बार भाजपा के खाते में आई हैं। अभी तक इन सीटों पर सपा-बसपा और पूर्व में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। मोहनलालगंज सीट पर भाजपा के समर्थन से एक बार आरके चौधरी ने चुनाव जीते हैं पर उस समय वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे।
मलिहाबाद के बाद मोहनलालगंज पर भी कब्जा
शुरुआती दौर में कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कौशल किशोर ने वर्ष 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मलिहाबाद सीट पर विजय हासिल की थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए। पिछले दो लोकसभा चुनाव से वे मोहनलालगंज क्षेत्र से सांसद हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्होंने अपनी परंपरागत सीट मलिहाबाद से अपनी पत्नी जयदेवी कौशल को भाजपा के टिकट पर मैदान में उतारकर जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनको केंद्र में राज्यमंत्री का बनाया गया है। वर्ष 2022 के चुनाव में मलिहाबाद सीट पर पहले उनके बेटे को टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन आखिर में एक बार फिर से पार्टी ने जयदेवी को ही प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही मोहनलागंज सीट पर उन्होंने अपने रिश्तेदार अमरेश कुमार को टिकट दिलवाया। शुरुआत में कमजोर माने जा रहे अमरेश कुमार ने पहली बार मोहनलालगंज सीट पर भाजपा का खाता खोल दिया।