फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: "500 complaints received against private hospitals, licenses of 178 cancelled" Deputy CM responds

यूपी विधानसभा : "निजी अस्पतालों के खिलाफ मिलीं 500 शिकायतें, 178 के लाइसेंस निरस्त" डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Feb 2026 11:15 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में निजी अस्पतालों की ओर से की जा रही मनमानी पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के आतंक के नाम पर कुछ लोग वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Assembly: "500 complaints received against private hospitals, licenses of 178 cancelled" Deputy CM responds
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलने पर 178 के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। मानकों का पालन नहीं करने वाले 280 अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा 533 अस्पतालों को सील कराया गया और 1542 अस्पतालों को नोटिस जारी की गई। अपील के बाद 59 के लाइसेंस बहाल किए गए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम सपा सदस्य अतुल प्रधान द्वारा निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ कोई नीति बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को बताया कि 426 डायग्नोस्टिक सेंटर्स को भी नोटिस देने के साथ 84 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और 57 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच के बाद 34 लाइसेंस बहाल किए गए हैं। वहीं, 91 पैथालॉजी सेंटरों को सील कराया गया है। उन्होंने कहा कि निजी डॉक्टरों का परामर्श शुल्क एवं विभिन्न चिकित्सीय जांचों आदि का रेट निर्धारित कर एक समान करने और उनमें मनचाही वृद्धि रोकने के लिए राज्य सरकार की कोई नीति नहीं है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी अस्पतालों के आतंक के नाम पर वसूली करते हैं। इस पर सपा सदस्य हंगामा करने लगे और वसूली करने वालों का नाम सार्वजनिक करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश की आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जाएगा मानदेय, सीएम योगी ने सदन में की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा से बोले सीएम : कांग्रेस तो यहां से मुक्त हो गई, आप यदि महापुरुषों का अपमान करेंगे तो आपका भी यही हश्र होगा


आशा वर्कर्स के रहने और सुरक्षा की व्यवस्था की
सपा सदस्य डॉ. आरके वर्मा और संदीप सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद आशा वर्कर्स का मानदेय दोगुना किया गया है। उनके सीएचसी में रहने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हें मातृत्व अवकाश और दवाएं भी मुहैया कराते हैं। वहीं, सपा सदस्य अनिल प्रधान द्वारा चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि चित्रकूट प्रभु श्रीराम की धरती होने की वजह से हमारे एजेंडे में है। हमने वहां 200 बेड का अस्पताल बनवाया है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी बनेगा।

हार्ट अटैक से बचने को दिनचर्या बदलें युवा
डिप्टी सीएम ने सपा सदस्य इंजीनियर सचिन यादव द्वारा हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए शोध कर नीति बनाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्वीकारा कि हार्ट अटैक के मामलों मे बढ़ोतरी हुई है। कैंसर की जांच के लिए राज्य सरकार स्टेमी कार्यक्रम चला रही है, जिसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं की जांच कराने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाता है। उन्होंने अपील की कि लोग अपनी दिनचर्या को बदलें। जरूरत से ज्यादा भोजन न करें। एक्सरसाइज करें। प्राकृतिक खेती को अपनाएं।

एक हफ्ते से कम समय में होगा ट्रांसप्लांट

सपा सदस्य समरपाल सिंह द्वारा किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट का समय कम करने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसका समय कमेटी तय करती है। हमारी कोशिश है कि इसे एक हफ्ते से भी कम किया जाए। वहीं, डॉक्टर्स के प्रमोशन के सवाल पर कहा कि 2014 तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में 832 किडनी ट्रांसप्लांट और 37 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं।

... तो फैला देंगे पॉलिटिकल रायता
सदन में डिप्टी सीएम और सपा सदस्यों के बीच आज खूब जुबानी तीर चले। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पहला सवाल पूछने से पहले विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि अगर विपक्ष ने पॉलिटिकल बोला तो हम भी पॉलिटिकल रायता फैला देंगे। यदि बिंदुवार प्रश्न करेंगे तो उसी तरह जवाब भी मिलेगा। इस पर सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने कहा कि इनके विभाग में कहां रायता बनता है जो फैला देंगे। वहीं, आरके वर्मा के सपा सरकार आने पर कहा कि इनकी हालत मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाली है। अगले चुनाव में ये आधे भी नहीं बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed