फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP asks for 25 lakh 53 thousand houses from central government

यूपी ने केंद्र सरकार से मांगे 25 लाख 53 हजार आवास, 2022 तक सभी आवासहीन को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य

Thu, 31 Dec 2020 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Dec 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
UP asks for 25 lakh 53 thousand houses from central government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Yes Bank
योगी सरकार ने केंद्र से आवास प्लस योजना के तहत 25 लाख 53 हजार आवासों की मांग की है। योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवासहीन परिवारों के सिर पर पक्की छत उपलब्ध कराना चाहती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रदेश के 14 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के बाद सरकार ने आवास प्लस योजना शुरू की है। इसके लिए 49.54 लाख परिवारों ने पंजीकरण कराया था। आवेदकों का सत्यापन करने के बाद 32 लाख 85 हजार परिवार पात्र पाए गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्र ने पहले चरण में 7 लाख 32 हजार आवास की स्वीकृति दी है। इनमें से करीब पांच लाख से अधिक आवास आवंटित कर दिए गए हैं। योजना के तहत एक आवास व शौचालय के लिए करीब 1 लाख 48 हजार रुपये दिए जाते हैं। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। योजना के तहत 25 लाख 53 हजार आवास और आवंटित करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed