फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications for scholarship in the state will start from July 2, the amount will reach the students' acco

यूपी: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दो जुलाई से होंगे शुरू, 31 दिसंबर तक छात्रों के खाते में पहुंच जाएगी राशि

Thu, 26 Jun 2025 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 06:53 AM IST
सार

Scholarship in UP: सत्र 2025-26 के लिए छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की सूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए दो जुलाई से आवेदन से शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Applications for scholarship in the state will start from July 2, the amount will reach the students' acco
यूपी के छात्रों को स्कॉलरशिप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए समयसारणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


समयसारिणी के अनुसार, मॉस्टर डाटा में विद्यालय 1 जुलाई से 5 जुलाई तक शामिल होंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मार्किंग 2 जुलाई से 14 दिसंबर तक की जाएगी। विद्यार्थी 2 जुलाई से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 नवंबर से 21 नवंबर तक छात्र और संस्थान अपने स्तर से खामियों को ठीक कर सकेंगे। 31 दिसंबर तक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन के साथ जारी हो ऑफलाइन का भी तबादला आदेश
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने बुधवार को ऑनलाइन बैठक कर ऑनलाइन तबादले के साथ-साथ निदेशालय में प्रक्रिया पूरी करने वाले ऑफलाइन तबादले भी जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 जून को इससे जुड़ा आदेश न जारी होने पर 30 जून को लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी यह कर रहे हैं कि केवल ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने वालों के ही तबादला आदेश जारी होंगे।


जबकि पूर्व में यह तय हुआ था कि जिनकी पत्रावलियां पूर्व में ऑफलाइन जमा हुई हैं, उनका निस्तारण ऑफलाइन ही किया जाएगा। ऐसे शिक्षक काफी समय से तबादला आदेश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में विभाग इस पर सकारात्मक निर्णय ले। ताकि एक जुलाई से शुरू हो रहे सत्र में नियमित पठन-पाठन बेहतर तरीके से शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed