फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aparna spoke after a long silence, clarified about her displeasure, said that keeping things in the family

यूपी: लंबी चुप्पी के बाद बोलीं अपर्णा, नाराजगी को लेकर दी सफाई, कहा- परिवार में बात रखना नाराज होना नहीं

Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
सार

Aparna Yadav: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लग रहे थे।

विज्ञापन
UP: Aparna spoke after a long silence, clarified about her displeasure, said that keeping things in the family
अपर्णा यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कद के मुताबिक पद नहीं मिलने को लेकर नाराजगी की चर्चाओं के बीच भाजपा नेत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी के साथ आयोग पहुंची अपर्णा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी नाराजगी की चर्चाओं पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं। संगठन और सरकार ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। कार्यभार में हुई देरी पर अपर्णा ने कहा कि वह सही समय की प्रतीक्षा कर रही थी, आज राधाष्टमी है, इसलिए उन्होंने आज के दिन ही कार्यभार ग्रहण करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने 3 सितंबर को ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और अपर्णा समेत दो उपाध्यक्षों को नियुक्त किया था। अध्यक्ष बबीता चौहना और दूसरी उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन अपर्णा ने पद नहीं संभाला तो उनकी नाराजगी की चर्चाएं शुरू हो गई थी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अपर्णा ने खुद की नाराजगी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी कुछ बातों को रखी थी। परिवार में अपनी बात कहने को नराजगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा को बड़ा परिवार बताते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। पहले मैं एकलव्य की तरह अपने कार्यों में जुटी थी, अब संगठन के शीर्ष सदस्यों के मार्गदर्शन के बाद मैं अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को प्राप्त करूंगी।
विज्ञापन


अपर्णा ने कहा कि राज्य महिला आयोग एक बड़ा प्लेटफार्म है। इसके जरिए हम महिलाओं पर होने वाले अपराधिक मामलों में न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी महिलाओं के लिए तमाम काम किया है। एंटी रेप कानून पर भी काम किया। सड़कों पर महिलाओं के हक के लिए लड़ी हूं और उनकी आवाज उठाई है। वहीं, अपर्णा के साथ आई नम्रता पाठक ने कहा कि उपाध्यक्ष पद छोटा पद नहीं है। महिलाओं के लिए काम करने का संकल्प बड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी को कोई जाति नहीं होती

UP: Aparna spoke after a long silence, clarified about her displeasure, said that keeping things in the family
अपर्णा यादव ने संभाला कार्यभार। - फोटो : amar ujala

मंगेश यादव के एनकाउंटर से जुड़े सवाल पर अपर्णा ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। आतंकियों में सबसे अधिक मुसलमानों का नाम आता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सभी मुसलमानों को आतंकी मान लिया जाए। उन्होंने कहा कि मंगेश यादव के एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए और सरकार जांच करा भी रही है। पुलिस कोई कार्रवाई करती है तो उसकी पूरी छानबीन कर लेती है। यदि आरोप लगते हैं तो मामले की जांच होनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने भी दी थी बधाई
उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवपाल यादव की ओर से बधाई दिए जाने के बारे में अपर्णा ने कहा कि परिवार की सदस्य हूं तो बधाई तो मिलेगी है। मैं परिवार की हूं और रहूंगी। भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुझे बधाई दी थी। जो परिवार का संस्कार है, उसका पालन तो होना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed