फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Anuj Chaudhary, who gave famous statements like 'Holi Ek Juma 52', became Additional SP, 20 others also go

यूपी: 'होली एक जुमा 52' जैसे चर्चित बयान देने वाले अनुज चौधरी बने एडिशनल एसपी, अन्य 20 का भी हुआ प्रमोशन

Sun, 10 Aug 2025 07:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Aug 2025 07:40 PM IST
सार

Anuj Chaudhary promotion: अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले संभव के पूर्व सीओ अनुज चौधरी समेत 21 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों का प्रमोशन हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Anuj Chaudhary, who gave famous statements like 'Holi Ek Juma 52', became Additional SP, 20 others also go
संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी का हुआ प्रमोशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चित संभल के पूर्व सीओ अनुज चौधरी समेत 21 डिप्टी एसपी रैंक के अफसरों को राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। पदोन्नत होने वालों में वर्ष 2006 से 2012 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने इन सभी का प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक वर्ष 2006 बैच के विजय प्रताप यादव, वर्ष 2007 बैच के शीतांशु कुमार, अभिषेक यादव, वर्ष 2008 बैच के अमित कुमार राय, आनंद कुमार पांडेय, पूनम मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, प्रभात कुमार, श्याम कांत, वर्ष 2009 बैच के बृज नंदन राय, डॉ. जंग बहादुर यादव, वर्ष 2010 बैच के संजीव कुमार दीक्षित, कृष्ण गोपाल सिंह, दिनेश कुमार शुक्ला, संतोष कुमार प्रथम, राजकुमार पांडेय, सोहराब आलम, प्रीति सिंह, संतोष कुमार द्वितीय, बाबा साहब वीर कुमार और वर्ष 2012 बैच के अनुज कुमार चौधरी को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इसके अलावा वर्ष 2015 और 2016 बैच के 67 डिप्टी एसपी को ज्येष्ठ वेतनमान प्रदान किया गया है।

विज्ञापन

बयान पर मिली थी क्लीन चिट

साल में 52 जुमे और होली एक बार... वाला बयान देने वाले संभल के सीओ अनुज चौधरी को इस मामले की जांच बाद क्लीन चिट मिल गई थी। पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस बयान को पुलिस सेवा नियमावलियों का उल्लंघन बताया था। 

शासन स्तर पर इसकी शिकायत हुई थी। आला अफसरों की जांच में शिकायत सही नहीं पाई गई। इस शिकायत की जांच संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा की गई थी। एएसपी ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला जिससे आरोप सही पाए जाते।  इसके चलते आरोप खारिज करते हुए क्लीनचिट दे दी गई है। इस मामले में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज कुमार अवस्थी ने आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) को पत्र लिखकर आरोप खारिज किए जाने की जानकारी दी थी। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed