फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Anger among teachers in the state increased over TET compulsion, campaign will be launched to put pressure

यूपी: टीईटी अनिवार्यता पर प्रदेश में बढ़ा शिक्षकों में आक्रोश, केंद्र पर दबाव बनाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

Tue, 09 Sep 2025 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Sep 2025 10:51 PM IST
सार

 TET compulsory: सुप्रीम कोर्ट के द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के मुद्दे पर प्रदेश के टीच लामबंद हो रहे हैं। राज्य के साथ केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाने की रणनीति है। 

विज्ञापन
UP: Anger among teachers in the state increased over TET compulsion, campaign will be launched to put pressure
Supreme court on TET qualification - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी की अनिवार्यता किए जाने को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर शिक्षकों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए भी प्रक्रिया तेज हो गई है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय पदाधिकारियों बैठक मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री को परिवारजनों के द्वारा पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसमें केंद्र सरकार के 2017 के संशोधन को 2017 से लागू न करने की मांग की जाएगी। 2017 के संशोधन को निरस्त करने की मांग की जाएगी ताकि शिक्षकों की नौकरी पर संकट न खड़ा हो। संगठन ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को 21 से 27 सितंबर तक अपने जनप्रतिनिधियो को टेट की अनिवार्यता के निर्णय से पैदा दिक्क़तों व कठिनाइयों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उनसे निवेदन किया जाएगा कि केंद्र सरकार के द्वारा 2017 में किए गए संशोधन को निरस्त किया जाए। महामंत्री आशुतोष मिश्र ने नेतृत्व पांच सदस्य समिति का गठन किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर विधिक सलाह लेगी, उसी के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महामंत्री आशुतोष मिश्र, रचना राजपूत, उपाध्यक्ष निशा सिंह, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, अजय सिंह, अनुराग सिंह, दिनेश सिंह, रश्मि सक्सेना, मनोज यादव, पीयूष त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ सेवा एक अन्य शिक्षक संगठनों की ओर से 10 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर टेट के मामले में ज्ञापन दिया जाएगा। शिक्षक नेता सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि इसके माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से आदेश पर पुनर्विचार की अपील प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed