फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amidst the scorching heat of 'Nautapa', the Meteorological Department issues a major update—mercury to dro

UP: नौतपा की तपिश के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 8 से 10 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन होगी बारिश

Mon, 25 May 2026 09:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 25 May 2026 09:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से मौसम बदलेगा और कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं व बारिश हो सकती है। 29 मई तक तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
UP: Amidst the scorching heat of 'Nautapa', the Meteorological Department issues a major update—mercury to dro
पूरा प्रदेश लू की चपेट में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में नौतपा की भीषण तपिश और लू से बेहाल लोगों को दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से एक नए विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा और कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के संकेत है।  29 मई तक तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद प्रदेशवासियों को लू और प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

28 मई से पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के मिलन से मौसम बदलने लगेगा। तेज हवाओं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार के साथ गरज चमक के आसार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तेज धूप, शुष्क मौसम और गर्म पछुवा हवाओं से हालात बेहद गर्म बने हुए हैं। इसी वजह से 28 मई तक कई इलाकों में लू और गर्म रातों का असर रहेगा। फिलहाल अगले दो दिनों के लिए रेड वार्निंग और उसके बाद ऑरेंज वार्निंग जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बांदा रहा फिर सबसे गर्म जिला

सोमवार को भी बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 46 डिग्री, उरई में 45.8 डिग्री, आगरा में 45.5 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बांदा, चित्रकूट में प्रयागराज में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 अन्य जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

यहां है भीषण लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज एवं आस पास के क्षेत्र

यहां है भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, आगरा, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed