फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid the scorching heat, the Meteorological Department has announced the date of arrival of monsoon in the

यूपी: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताई प्रदेश में मानसून आने की तारीख, इन जिलों से हो सकती है शुरुआत

Wed, 24 Jun 2026 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jun 2026 08:26 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून आने की तारीखों की घोषणा की है। हालांकि कई जिलों में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 
 

विज्ञापन
UP: Amid the scorching heat, the Meteorological Department has announced the date of arrival of monsoon in the
जानिए यूपी में कब तक आएगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसूनी बारिश की शुरुआत के संकेत हैं। जबकि 28 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


यूपी में मानसून की सुस्त चाल के बीच माैसम का मिला जुला रूप देखने को मिल रहा है। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में लू का प्रकोप है तो वहीं गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कहीं तेज हवाएं तो कहीं बूंदबांदी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी इन नाै जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तपिश भरी गर्मी महसूस की गई। 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं प्रयागराज में 43.4 डिग्री, वाराणसी, लखीमपुर और झांसी इन तीनों जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के दाैरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं 25 से 27 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपिश और लू का असर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी, तराई व कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाएं चलने और मामूली बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed