फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: All responsible officers should take action to stop vehicle noise, High Court orders

UP : 'मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर से होने वाले शोर पर रोक लगाएं अफसर', हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 14 Apr 2026 09:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Apr 2026 09:33 PM IST
सार

ध्वनि प्रदूषण मामले में सख्त हाईकोर्ट ने अफसरों को निर्देश दिए हैं। वहीं, कोर्ट ने यह भी पूछा कि पिछले पांच वर्षों में मॉडिफाइड साइलेंसरों व हूटर आदि के निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए।

विज्ञापन
UP: All responsible officers should take action to stop vehicle noise, High Court orders
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ध्वनि प्रदूषण के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने खासतौर पर वाहनों में लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर से होने वाले शोर पर रोक लगाने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने वर्ष 2021 में दर्ज स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस महानिदेशक व परिवहन आयुक्त को हाजिर होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इनसे यह भी पूछा था कि पिछले पांच वर्षों में मॉडिफाइड साइलेंसरों व हूटर आदि के निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा विवाद: श्रमिकों के पारिश्रमिक के स्थायी समाधान के लिए वेज बोर्ड जल्द, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी होंगी योजनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली विभाग का जेई हुआ निलंबित, ऊर्जा मंत्री ने गलत स्टीमेट बनाने पर की कार्रवाई; लिया गया तुरंत एक्शन


इसके तहत इन दोनों आला अधिकारियों समेत यूपी पीसीबी के सदस्य सचिव सुनवाई के समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए और मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इससे कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा हम आंकड़े नहीं जानना चाहते हैं, अदालत सिर्फ मामले में प्रभावी कार्यप्रणाली चाहती है।

खंडपीठ ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव, परिवहन आयुक्त, अतिरिक्त महानिदेशक यातायात, शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव और यूपीपीसीबी के सदस्य सचिव को 20 मई को अगली सुनवाई में फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पहले ही इस मामले में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की समिति गठित करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि समिति का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed