{"_id":"69a46945d4cde7806a00dcc5","slug":"up-aligarh-s-rto-enforcement-vandana-singh-and-ri-suspended-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित, बस की फर्श टूटने से गई थी बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित, बस की फर्श टूटने से गई थी बच्ची की जान
Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
सार
28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ गया था। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में स्कूल बस से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चंपालाल को रविवार को निलंबित कर दिया गया। चंपालाल की वर्तमान तैनाती सिद्धार्थनगर में है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के मुताबिक 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी फिर उसके ऊपर पहिया चढ़ गया था। हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि बस का बीमा नहीं है। वहीं परमिट की भी वैधता खत्म हो चुकी है। मामले का संज्ञान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया।
विज्ञापन
अफसरों को नोटिस, मांगा जवाब
मामले में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन