{"_id":"612efa898ebc3e7a260483a9","slug":"up-alert-issued-regarding-fake-kovishield-vaccine-instructions-given-to-increase-monitoring-of-supply-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नकली कोविशील्ड टीके को लेकर अलर्ट जारी, सप्लाई चेन की निगरानी बढ़ाने के दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नकली कोविशील्ड टीके को लेकर अलर्ट जारी, सप्लाई चेन की निगरानी बढ़ाने के दिए गए निर्देश
Wed, 01 Sep 2021 09:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:29 AM IST
सार
भारत सरकार से आए पत्र के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में नकली कोविशील्ड टीके की पहचान की है। डब्ल्यूएचओ और वैक्सीन निर्माता कंपनी ने भी जांच के बाद वैक्सीन नकली होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में कोरोना से बचाव का नकली कोविशील्ड टीका मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। एनएचएम निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने मंगलवार को सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर नकली टीके से बचाव के लिए सप्लाई चेन की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसके उपयोग से पहले टीके की गुणवत्ता को प्रमाणित करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
उपाध्याय ने निर्देश दिए गए हैं कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से घरों के पास आयोजित होने वाले विशेष सत्रों पर ध्यान रखा जाए। जहां भी नकली टीकों से संबंधित गतिविधियां मिली हैं, उसकी तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जानकारी की दी है भारत सरकार से आए पत्र के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में नकली कोविशील्ड टीके की पहचान की है। डब्ल्यूएचओ और वैक्सीन निर्माता कंपनी ने भी जांच के बाद वैक्सीन नकली होने की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि निर्माता कंपनी ने यह वैक्सीन आपूर्ति नहीं की है।
विज्ञापन