फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AKTU Vice-Chancellor Gets Third Term; MMMUT and Ballia University Appoint New Vice-Chancellors

UP: तीन राज्य विवि को मिले नए कुलपति, प्रो. जेपी पांडेय को दोबारा एकेटीयू की मिली कमान; पढ़ें पूरी लिस्ट

Thu, 21 May 2026 07:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 21 May 2026 07:49 PM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. जेपी पांडेय को तीसरा कार्यकाल मिला है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर को नई कुलपति अनुपमा कौशिक शर्मा मिली हैं। वहीं प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला को बलिया विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
UP: AKTU Vice-Chancellor Gets Third Term; MMMUT and Ballia University Appoint New Vice-Chancellors
प्रो. जेपी पांडेय दोबारा बने एकेटीयू के पूर्ण कालिक कुलपति - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश के दो तकनीकी व एक अन्य तीन राज्य विश्वविद्यालयों में बृहस्पतिवार को नए कुलपतियों की तैनाती की गई। राजभवन की ओर से इसके लिए आदेश जारी किया गया है। इसके तहत प्रो. जेपी पांडेय को दोबारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबडे की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. पांडेय का कार्यकाल तीन साल का होगा।

विज्ञापन


वहीं पंजाब विवि, चंडीगढ़ की प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय, गोरखपुर की कुलपति नियुक्त किया गया है। अभी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के पास यहां का अतिरिक्त प्रभार है। इसी क्रम में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का कुलपति नियुक्त किया गया है। इनका भी कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रो. जेपी पांडेय के नेतृत्व में पहली बार विश्वविद्यालय ने नैक के लिए आवेदन किया और एप्लस की ग्रेडिंग हासिल की। इसी तरह विश्वविद्यालय में बीटेक कोर्स की एआईसीटीई से मान्यता कराकर अत्याधुनिक क्षेत्र में पढ़ाई शुरू कराई। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की इनोवेशन निधि बनायी गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, स्पेश टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रशिक्षण के लिए इंफोसिस की मेकर्स लैब भी स्थापित की है। प्रो. पांडेय ने बृहस्पतिवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed