फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav taunts Yogi government, UP has more liquor shops than New York

UP: अखिलेश बोले- भाजपा सरकार ने आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया, 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का हक छीना

Mon, 25 Aug 2025 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने दलितों व पिछड़ों का हक छीना है। पीडीए की सरकार आने पर ही उन्हें न्याय मिल सकेगा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav taunts Yogi government, UP has more liquor shops than New York
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलित वर्ग के छात्रों का हक छीना गया। इन अभ्यर्थियों को तभी न्याय मिलेगा, जब पीडीए की सरकार आएगी। भाजपा सरकार ने आर्थिक भ्रष्टाचार के साथ आरक्षण में भी खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई महीनों से खाद का संकट है। किसानों की जो आय थी उसकी लूट दोगुनी हो गई। बांदा और हमीरपुर में नदियों को खोद कर पहाड़ों से ऊंचे बालू के टीले लगाए गए थे। भाजपा ने सपा के नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठे मुकदमे लगवाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है, पर शराब की दुकानें बढ़ा रही है। भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में माफिया पैदा हो रहे हैं। लोकसभा में लाए गए नए संविधान संशोधन विधेयक पर अखिलेश ने कहा कि दुनिया में जितनी तानाशाह सरकारें रही हैं, वे समय-समय पर ऐसे ही कानून बनाती रही हैं जिससे वे हमेशा सत्ता में बनी रहें, लेकिन कोई सरकार नहीं बची।
विज्ञापन


शुभांशु शुक्ला ने देश का बढ़ाया सम्मान
अखिलेश ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा हम शुभांशु से समय लेकर जरूर मिलेंगे। उनके अनुभव जानेंगे। उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। इस यात्रा ने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के लोग खगोलशास्त्र पर नहीं, ज्योतिष शास्त्र पर करते हैं भरोसा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग एस्ट्रोनॉमी (खगोलशास्त्र) पर भरोसा नहीं करते है, वे एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष शास्त्र) पर भरोसा करते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हनुमानजी को पहला अंतरिक्ष यात्री बताने पर अखिलेश ने कहा कि हमारे तो सभी भगवान अंतरिक्ष में रहते हैं।


डिप्टी सीएम लिखवा रहे हैं पूजा पाल से चिट्ठी
निष्कासित विधायक पूजा पाल की चिट्ठी को लेकर अखिलेश ने कहा कि चिट्ठी कौन लिखवा रहा है। डिप्टी सीएम या बंसल। इस अवसर पर अखिलेश ने अपील की कि सभी लोग एसपी टीवी को सबस्क्राइब करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed