{"_id":"6a5e50f84fccf5716e0c2247","slug":"up-akhilesh-yadav-says-bjp-government-is-harassing-students-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- छात्रों को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार, विदेशी लुटेरों की तरह काम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- छात्रों को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार, विदेशी लुटेरों की तरह काम कर रही
Mon, 20 Jul 2026 10:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:16 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों को प्रताड़ित कर रही है। पेपर लीक के कारण कई बच्चों की जान चली गई। सरकार ने उनके प्रति एक शब्द भी नहीं बोला और श्रद्धांजलि तक नहीं दी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विदेशी लुटेरों की तरह काम कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार को अहंकारी बताया और कहा कि वह छात्रों को प्रताड़ित कर रही है। अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में भारी घोटाले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण कई बच्चों की जान चली गई। सरकार ने उनके प्रति एक शब्द भी नहीं बोला और श्रद्धांजलि तक नहीं दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खुला माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका, 21252 पदों पर होंगी नियुक्तियां; जानिए डिटेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी हुई छूमंतर, यहां पर टूटा रिकॉर्ड; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
छात्र जंतर-मंतर पर न्याय मांग रहे हैं, पर सरकार उनकी बात सुनना नहीं चाहती। भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिनमें भाजपा के लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए, पर कोई दोषी नहीं पकड़ा गया।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती। वह युवाओं को नौकरियों में आरक्षण भी नहीं देना चाहती है। भाजपा आउटसोर्स की भर्ती के जरिये भ्रष्टाचार करती है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के युवा सांसदों से छात्रों से मिलने को कहा। उन्होंने भाजपा को चंदा-चोरी-चढ़ावा चोरी करने वाली पार्टी बताया।