फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said – the next assembly elections will be held to save the Constitution, the BJP has loote

यूपी: अखिलेश यादव बोले- संविधान बचाने के लिए होगा अगला विधानसभा चुनाव, भाजपा ने प्रदेश को लूटा

Mon, 30 Mar 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Mar 2026 09:14 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के संकट में होने की बात कही है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said – the next assembly elections will be held to save the Constitution, the BJP has loote
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव देश को बचाने का चुनाव है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लूट लिया है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। पूरब से पश्चिम तक हर विभाग और हर कार्य में कमीशनखोरी और लूट है। बजट का पैसा विकास के बजाय भाजपा नेताओं की जेबों में जा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश सोमवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी बड़े अंतर से जीतना है। इसके लिए बूथ स्तर पर पूरी ताकत से काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में भ्रष्ट तरीकों से लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट करने की साजिश करती है।
विज्ञापन


सिखों ने सुनाई अपनी व्यथा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर सोमवार को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की। सिख नेता कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि हरिद्वार स्थित ऐतिहासिक श्री ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा को वर्ष 1984 में हटा दिया गया था। उसे अभी तक बनाने की अनुमति और जगह नहीं दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में बाबा जसवीर सिंह, बाबा काला सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह आदि शामिल रहे। उधर, अखिलेश यादव से नौजवान चंदन यादव ने भेंट की। चंदन यादव कुशीनगर के निवासी है, जो 23 मार्च से दौड़ते हुए 30 मार्च 2026 को लखनऊ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed