{"_id":"6aafa3748112264f6b09623b","slug":"up-akhilesh-yadav-said-the-most-images-of-ambedkar-have-been-destroyed-in-the-bjp-government-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में तोड़ी गई हैं आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में तोड़ी गई हैं आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं
Sun, 20 Sep 2026 02:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:42 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश समिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण और प्रदेश में आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़े जाने सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 72 जिलों में 151 प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। हर साल 15 से ज्यादा प्रतिमाएं इनकी सरकार में तोड़ी गईं। वहीं, बलिया में सबसे ज्यादा मृर्तियों को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि इसका गुनहगार कौन है। 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई ह। 45 में अज्ञात है। 8 में नामजद शिकायत हुई और 84 में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, सिर्फ 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई है। भाजपा के लोग आंबेडकर का सम्मान नहीं करते। अखिलेश यादव सपा प्रदेश समिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सियासत: भाजपा के सहयोगियों की पौ बारह, 2027 के समर में सीट बंटवारे पर बड़ा दिल दिखाएगी पार्टी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: 'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था', योगी बोले-आज अपराध किया तो समझो डेथ सेंटेंस पर खुद साइन किया
भाजपा की नीयत आरक्षण के पक्ष में नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण के पक्ष में नहीं है। लेटरल इंट्री और आउटसोर्स इसके सबूत हैं। ये लोग पीडीए के अधिकारियों की तैनाती नहीं करते हैं। वहीं, चुनाव संबंधी जिम्मेदारी में तो 10 प्रतिशत भी तैनाती नहीं करते हैं।