फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said- Rule of law has ended in the BJP government...these people contest elections by distr

यूपी : अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार में कानून का शासन खत्म...ये लोग पैसे बांटकर चुनाव लड़ते हैं

Mon, 17 Nov 2025 06:45 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 06:45 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे, फर्जी मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में मौतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said- Rule of law has ended in the BJP government...these people contest elections by distr
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। भाजपा और उसकी सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया। भाजपा की नीयत में खोट है। वह लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सत्ता और शासन तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है। खुलेआम सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाली भाषणबाजी करती है। भाजपा सरकार में फर्जी मुठभेड़ हो रही है। इन मामलों में कई जगह पुलिस वालों पर केस हो चुके हैं। जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अवैध रूप से वन कटान हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। संविधान को मिटाने का षड्यंत्र चल रहा है। झूठे दावों का बेशर्मी से प्रचार होता है। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की चालबाजी कर रही है। भर्ती और नौकरी को खत्म करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed