फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav raises serious questions about the amount of offerings made at the Ram Temple, demands a co

UP: अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठाए गंभीर सवाल, कोर्ट से जांच की मांग की

Sun, 07 Jun 2026 06:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 07 Jun 2026 06:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर राम मंदिर में चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब होने का हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav raises serious questions about the amount of offerings made at the Ram Temple, demands a co
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की ओर से दिए जाने वाले चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब होने का सनसनीखेज बयान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और कोई भी इस पर सफाई देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायालय को मामले में स्वत: संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। 

न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।



उनके इस बयान से लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अभी तक ट्रस्ट की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed