फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav questions Ayodhya's Diwali celebrations, saying annual spending on lamps is incomprehensibl

यूपी: अखिलेश ने उठाया अयोध्या दीपोत्सव पर सवाल, कहा- हर साल दीयों पर खर्च करना समझ से परे

Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
सार

Akhilesh Yadav:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा इस पर खर्च हो रहा धन समझ से परे है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav questions Ayodhya's Diwali celebrations, saying annual spending on lamps is incomprehensibl
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बुल (सांड) और बुलडोजर के खिलाफ है। अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बरेली और वाराणसी में भाजपा के लोगों के सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने दिवाली पर बिजली कटौती के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार फुस फुलझड़ी है इसलिए उससे कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बनकर नहीं, बल्कि स्टार विभाजक बनकर जा रहे हैं। भाजपा बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। जब यह पूछा गया कि क्या सपा सरकार बनने पर इन अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा, अखिलेश ने कहा कि सपा बुल और बलडोजर के खिलाफ है। भाजपा के लोग सांप्रदायिक और नकारात्मक सोच वाले हैं। एनडीए निगेटिव गठबंधन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर आया बजट लूट लिया गया है। लखनऊ समेत सभी प्रमुख शहर जाम में फंसे हैं। बिजली का निजीकरण करने के लिए पूरी व्यवस्था को खराब कर दिया। प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है, लेकिन विकास का कोई कार्य नहीं दिख रहा है। घरों में चोरिया हो रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार भेड़िया, तेंदुआ और गुलदार के हमले से लोगों को नहीं बचा पा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि काशी विद्यापीठ में टॉपर छात्र घोषित करने में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश दुबे की संपत्तियों पर क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर
सपा अध्यक्ष ने फिर दोहराया कि जेल में बंद कानपुर के अखिलेश दुबे की संपत्तियों पर सरकार बुलडोजर नहीं चलाएगी। सरकार का बुलडोजर सिर्फ कमजोरों पर चल रहा है। यह भी कहा कि अखिलेश दुबे मामले में पुलिस के कई अफसर भी फंस रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed