{"_id":"68ced195593ae15ce4065536","slug":"up-akhilesh-yadav-commented-on-the-film-made-on-cm-yogi-asked-whether-such-scenes-are-there-or-not-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी पर बनी फिल्म पर अखिलेश यादव ने किया कमेंट, पूछा इस तरह के सीन हैं या नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी पर बनी फिल्म पर अखिलेश यादव ने किया कमेंट, पूछा इस तरह के सीन हैं या नहीं?
Sat, 20 Sep 2025 09:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:38 PM IST
सार
Film made on CM Yogi: सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बनी फिल्म में कमेंट करते हुए पूछा कि इस फिल्म में गाड़ी पलटने वाले सीन हैं या नहीं?
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया फिल्म पर कमेंट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म पर कहा कि सुना है फिल्म चलने से पहले ही फ्लॉप हो गई। पूछा कि फिल्म में मुकदमा वापसी वाला सिक्वेंस है या नहीं है। डायलॉग में बीप है या नहीं। कार पलटने वाला सीन है कि नहीं है। मालूम हो कि यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जंगली जानवरों और छुट्टा पशुओं के हमले में लगातार लोगों की मौत हो रही हैं। बिजनौर, पीलीभीत, बहराईच, सीतापुर और लखीमपुर समेत अन्य कई जिलों में यह संकट गहराता जा रहा है। वर्ष 2024 में जंगली जानवरों के हमले में प्रदेश में 60 लोगों की मृत्यु हुई और 220 लोग घायल हुए। यह सब पीडीए समाज के गरीब परिवारों के लोग हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों की कोई मदद नहीं की। सपा सरकार आने पर जंगली जानवरों और सांडों के हमले से मरने वालों के परिवारों की और घायलों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। जंगली जानवरों से राजधानी लखनऊ भी सुरक्षित नहीं है। बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे हैं। भाजपा के लोग जंगल और तालाबों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। जंगल में जानवरों के पास खाने का संकट हो गया है। इसलिए जंगली जानवर बस्तियों में आकर लोगों पर हमले कर रहे हैं। अन्ना पशु भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि गोशालाओं में गाय सुरक्षित नहीं हैं। जेसीबी मशीन से खोद कर उन्हें वहीं गाड़ दिया जाता है। जंगली जानवरों के हमलों से निपटने के लिए शासन-प्रशासन कुछ नहीं कर रहा था। छुट्टा जानवरों से बचाव के लिए आईएएस अधिकारियों की दिखावटी तैनाती हुई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
लूट रहे हैं वन विभाग के अधिकारी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौ साल में 200 करोड़ पेड़ लगाने का दावा करती है, लेकिन पेड़ कहीं दिखाई नहीं देते हैं। पेड़ नहीं लगे, लेकिन पेड़ लगाने के लिए आया पूरा बजट साफ कर दिया। वन विभाग के अधिकारी लूट रहे हैं। सरकार के साथ ही कॉरपोरेट घरानों द्वारा वन संपदा का किया जा रहा दुरुपयोग बंद होना चाहिए। डायनामाईट से पहाड़ तोड़े जा रहे हैं।
नियुक्तियों में भी घोटाले
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल में नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। वाइस चांसलर की नियुक्तियां हों या वाइस चांसलर के माध्यम से नियुक्तियां हों या अन्य विभागों की नियुक्ति, हर जगह भ्रष्टाचार है। लखीमपुर में भर्ती मामला भाजपा के भाई भतीजावाद और परिवारवाद का उदाहरण है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उद्योग लगाने के नाम पर पेड़ नहीं कटने चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी बनती है वो सतत विकास पर ध्यान दे। अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ के एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं।
अपने बूथ एजेंटों को देंगे ट्रेनिंग
अखिलेश ने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर पार्टी बीएलए (बूथस्तरीय एजेंट)को अपने माध्यम से भी ट्रेनिंग देगी।
गुलदार से बेटी को बचाने वाली महिला सम्मानित
सपा अध्यक्ष ने बाह (आगरा) में गुलदार से संघर्ष कर अपनी बेटी को बचाने वाली महिला को भी सम्मानित किया।