फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav appeals to stop all work and stop the fraudulent activities of the SIR; fraud is taking pla

यूपी: अखिलेश यादव ने की अपील, सारे काम छोड़कर पहले एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें; हो रही है धोखाधड़ी

Fri, 28 Nov 2025 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Nov 2025 09:05 PM IST
सार

SIR in UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर के नाम पर प्रदेश में एक तरह की धोखाधड़ी हो रही है। प्रदेश की जनता को एकजुट होकर इसे देखना चाहिए। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav appeals to stop all work and stop the fraudulent activities of the SIR; fraud is taking pla
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एसआईआर पर जारी बयान में कहा कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। यह देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि प्रदेश में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम), एडीएम (चुनाव), एसडीएम (ईआरओ) और सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ पर दबाव डालकर मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को थर्ड ऑप्शन में सब्मिट कराया जा रहा है। बीएलओ द्वारा फर्स्ट आप्शन और सेकेंड ऑप्शन के मानक को पूरा करने वाले मतदाताओं को थर्ड आप्शन में सब्मिट कर देने से 9 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित होने पर कई करोड़ मतदाताओं को ईआरओ नोटिसें भेजकर उनसे जांच के नाम पर दस्तावेज मांगेंगे। ऐसे में ज्यादातर मतदाताओं के नाम 7 फरवरी की अंतिम मतदाता सूची में डिलीट (कटा) रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मांग की है कि गणना प्रपत्र भरने संबंधी तमाम दिक्कतों को देखते हुए 9 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल (मतदाता सूची) के प्रकाशन को 3 माह और आगे बढ़ाकर नए सिरे से नियमानुसार गणना प्रपत्र सब्मिट कराए जाएं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि संघ परिवार व भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed