फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav alleges that commission-seeking is at its peak under BJP rule.

चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि; सालाना मिलेंगे 40,000

Wed, 26 Aug 2026 07:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 07:29 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं के लिए बड़ा एलान किया है। समाजवादी पार्टी के अनुसार, यूपी में सत्ता में आने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav alleges that commission-seeking is at its peak under BJP rule.
चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी। उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को इंटर पास होने के बाद लैपटॉप और साइकिल दी जाएगी। महिलाओं की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। छात्राओं को मेट्रो सफर मुफ्त होगा।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए सभी 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और प्राइवेट में फीस हाफ होगी। न्यूट्रिशन मिशन योजना फिर शुरू की जाएगी। ऑगनबाड़ी केंद्रों को ठीक किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में आए जापान के डेलीगेशन को सरकार ने उसी 1090 हेल्पलाइन को दिखाया जो सपा सरकार में बनाया गया था। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। सपा सरकार की योजनाओं का असर है, जो तकनीकी के बारे में कुछ नहीं जानते वे टैबलेट बांटने की बात कर रहे हैं। भाजपा के लिए नारी केवल नारा बनकर रह गया है। सभी लोग जानते है कि महिला आरक्षण बिल संसद में पास होकर कानून बन गया है। हम चाहते है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से ही इसे लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बड़ा अन्याय

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नारी वंदन की सिर्फ बातें करती है। भाजपा सरकार में हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। कानपुर में मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया। लखनऊ अग्निकांड में पीड़ित मां के सामने मुख्यमंत्री की बातों को कोई नहीं भूल सकता है। वे पीड़ित मां से कह रहे थे कि भाषण सुनने के मूड में नहीं है। इसी सरकार ने खुशी दुबे को जेल भेजकर अपमानित किया था। आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और अपराध हुआ है।

 

अखिलेश अनुमति नहीं देते, तभी जेन-जी आंदोलन में शामिल होते 

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्र और प्रखर बनना चाहिए। महिलाओं के आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए कार्ड के माध्यम से मेट्रो में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधा उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रगतिशील सोच के साथ 

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना का मूल सिद्धांत नारी शक्ति का विकास कहने से नहीं, उन्हें सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा। पीडीए में आधी आबादी के रूप में शामिल हर स्त्री का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है। दिल्ली के जेन-जी आंदोलन में भाग लेने के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसमें शामिल होने की अनुमति दी। अगर सपा अध्यक्ष अनुमति नहीं देते, तब भी हम इस आंदोलन में शामिल होते। 

उन्होंने महिलाओं से स्वतंत्र, प्रखर और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कहा कि वे समाज की पुरानी बंदिशों को तोड़कर आगे बढ़ें। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन चौधरी व प्रिया सरोज, विधायक रेखा वर्मा, नसीम सोलंकी, गीता शास्त्री, मारिया अली, डॉ. रागिनी सोनकर व ऊषा मौर्या और पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व कौसर जहां, पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता, सपा महिला की अध्यक्ष सीमा राजभर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वंदना मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed