फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh takes a dig at Mainpuri CO's moustache, says—his moustache was small; BJP people are 'impostors'.

यूपी: मैनपुरी के सीओ की मूंछों पर अखिलेश का तंज, बोले- उसकी मूंछें छोटी थीं; भाजपा वाले 'बहरूपिया' हैं

Tue, 08 Sep 2026 02:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 08 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने मैनपुरी के सीओ के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने छात्रों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान की घोषणा की। पीडीए को प्रेम, दया और अपनापन से जोड़ते हुए सामाजिक न्याय की बात कही। नीले रंग को जोड़ने का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh takes a dig at Mainpuri CO's moustache, says—his moustache was small; BJP people are 'impostors'.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी में सीओ सिटी अशोक सिंह के वायरल वीडियो को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे सीओ के उस वीडियो को लेकर सवाल किया गया, जिसमें वह मूंछ पर ताव देते हुए अखिलेश यादव को बताने की बात कहते नजर आए थे, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, उसकी मूंछें छोटी थीं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सीओ अशोक सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके वीडियो को क्रॉप करके प्रसारित किया गया है।

विज्ञापन

छात्रों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का अभियान

अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी और छात्रों को पार्टी से जोड़ने के लिए समाजवादी छात्र सभा के छात्र जागरूकता अभियान का एलान किया। उन्होंने कहा कि छात्र सभा के कार्यकर्ता विश्वविद्यालयों और कैंपस में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की सोच नई होती है। इसलिए नई सोच और नई विचारधारा के साथ छात्रों के बीच जाने की जरूरत है। कैंपस में छात्रों से मिलने वाले सुझावों को समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

‘PDA का मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी’

अखिलेश यादव ने PDA को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि PDA का मतलब केवल राजनीतिक समीकरण नहीं है, बल्कि प्रेम, दया और अपनापन भी है।

उन्होंने कहा कि PDA के लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। अखिलेश ने दावा किया कि इसमें किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा और नकारात्मक राजनीति से दूर रहते हुए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

‘छात्र सभा का संदेश बंधु राष्ट्र बनाने का होगा’

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं, उनके लिए समाजवादी छात्र सभा का संदेश बंधु राष्ट्र बनाने का होगा। उन्होंने कहा कि Gen-Z और नई पीढ़ी के नए विचारों के साथ छात्र सभा युवाओं को जोड़ने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद छात्र संघों के समूह बनाकर छात्रों को भविष्य में विदेशों में भी भेजने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों में स्टूडेंट यूनियन के स्वरूप को समझने की दिशा में भी काम होगा।

‘नीला रंग विचारधारा और जोड़ने का प्रतीक’

समाजवादी छात्र सभा के अभियान में नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ब्लू कलर विचारधारा का रंग है। उन्होंने जीन्स को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले पहनावे के तौर पर भी बताया। उनके मुताबिक नीला रंग लोगों को जोड़ने का प्रतीक है।

अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग अक्सर रंगों से डरते हैं। उन्होंने कुछ लोगों पर भगवान के नाम पर चढ़ावा और चंदा चोरी करने का आरोप लगाया और ऐसे लोगों को ‘बहरूपिया’ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed