फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh on the target of Yogi-Keshav Maurya, CM said - Party with rapists, Deputy CM said, time for liber

यूपी: योगी- केशव के निशाने पर अखिलेश, सीएम बोले- पार्टी दुष्कर्मियों के साथ, डिप्टी सीएम बोले, मुक्ति का समय

Sun, 18 Aug 2024 07:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के समर्थन में बयान दे रहे हैं। इनको शर्म करनी चाहिए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh on the target of Yogi-Keshav Maurya, CM said - Party with rapists, Deputy CM said, time for liber
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता की घटना और सपा नेताओं की इस पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया।  सीएम योगी ने कहा कि याद करिए वर्ष 2017 से पहले यूपी में हर तीसरे दिन दंगा होता था। बेटी और व्यापारी दोनों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। तब की सरकारों को चलाने वाले युवाओं के हक पर डकैती डालते थे। हर नियुक्ति विवादित होती थी। युवाओं के साथ अन्याय होता था। बिना पैसे दिए नौकरी नहीं मिल सकती थी और नौकरी देने में भी भेदभाव होता था। न्यायालय में अपील करनी पड़ती थी। मौजूदा समय में 6.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई लेकिन इसकी शुचिता और पारदर्शिता पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं के साथ कोई खिलवाड़ और अन्याय नहीं कर पाएगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसकी प्रॉपर्टी को जब्त करके गरीबों के लिए आवास बनाने का काम करेंगे। भ्रष्टाचारी हो या युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दुष्कर्मी, किसी ने भी प्रदेश को अराजकता का अड्डा बनाने का प्रयास किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी ही पड़ेगी।
विज्ञापन


दुष्कर्मियों के साथ खड़े होने वालों पर चलेगा कानून का डंडा
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के समर्थन में बयान दे रहे हैं। इनको शर्म करनी चाहिए। ये वही लोग हैं जो कहते थे लड़के हैं, गलती कर देते हैं। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में एक गरीब और पिछड़ी बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के अपराधियों को बचाने का प्रयास किया। इनके एक नेता कन्नौज में भी पकड़े गए हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी पार्टी का चरित्र ही ऐसा हो गया है। इन सबको सुधारने के लिए कानून भी है और कानून का डंडा भी है। जो भी दुष्कर्मियों व अपराधियों के साथ खड़ा होगा, उन सब पर कानून के डंडे का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले यही मुक्ति का समय

कोलकाता के मसले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी अखिलेश पर हमला किया। केशव ने एक्स अकांउट पर लिखा

श्री अखिलेश यादव जी जब 2012 से 2017 तक आप मुख्यमंत्री थे जो दुर्दशा उत्तर प्रदेश की थी, वही बदतर हाल पश्चिम बंगाल में TMC की ममता बनर्जी जी की सरकार ने कर दिया है। यही समय है,सही समय है, सपा मुक्त यूपी,TMC मुक्त पश्चिम बंगाल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed