फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Akhilesh Diesel and Petrol Prices Will Rise as Soon as Elections in Five States Conclude; Women's Res

UP: अखिलेश बोले- पांच राज्यों का चुनाव खत्म होते ही डीजल-पेट्रोल महंगा होगा, महिला आरक्षण बिल बना कानून

Mon, 27 Apr 2026 08:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Apr 2026 08:42 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही डीजल, पेट्रोल और खाद के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने महिला आरक्षण कानून पर भाजपा को घेरा और गाजीपुर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही किसानों के लिए बड़ा फंड बनाने का वादा किया।

विज्ञापन
UP Akhilesh Diesel and Petrol Prices Will Rise as Soon as Elections in Five States Conclude; Women's Res
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करंडा (गाजीपुर) के पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में भाजपा सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुर्व्यवहार हुआ है। 

विज्ञापन


भाजपा नहीं चाहती कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज को न्याय दिलाए। गाजीपुर जाने से रोकने के लिए तमाम तरह की नई-नई धाराएं लगाई गई हैं। भाजपा के लोग कुछ नहीं कर पा रहें तो दूसरों से पत्र लिखवा रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 28 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के साथ विधायक जयकिशन साहू और रीता विश्वकर्मा भी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादियों के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय कर रही है। इस सरकार को जहां भी मौका मिल जाता है, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं पर फर्जी और झूठे मुकदमे लगा देती है। गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं पर एफआईआर की गई, जबकि सरकार ने असली पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं की। असली पत्थरबाजों पर पहले से ही गंभीर धाराएं है, वे धमकी दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग सोशल मीडिया पर कुछ लिख दें या ट्वीट कर दें तो फौरन एफआईआर हो जाती है। वहीं, जो लोग समाजवादी पार्टी के खिलाफ उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार का दावा खोखला साबित हुआ है।
 

Trending Videos

महिला आरक्षण बिल बना कानून

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। महिला आरक्षण बिल तो संसद में पास हो चुका है। अगर भाजपा सरकार को आरक्षण देना था तो वर्तमान सीटों की संख्या पर क्यों नहीं दिया। महिला आरक्षण में परिसीमन की शर्तें क्यों जोड़ी गईं।

सरकार को पता था संशोधन बिल नहीं पास होगा, इसलिए 2023 के महिला आरक्षण बिल का नोटिफिकेशन एक दिन पहले रात में कर दिया था। महिला आरक्षण बिल 2023 कानून बन चुका है। सरकार चाहे तो अगले चुनाव से लागू कर सकती है।

चुनाव खत्म होते ही महंगा हो जाएगा डीजल-पेट्रोल

अखिलेश ने कहा कि पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव खत्म होते ही डीजल, पेट्रोल और खाद महंगा हो जाएगा। भाजपा ने कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जनता को महिला आरक्षण में उलझा देंगे और दाम बढ़ा देंगे।

गन्ना किसानों के लिए बनाएंगे 15 हजार करोड़ का कॉर्पस फंड

समाजवादी सरकार बनने पर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर कराने का इंतजाम किया जाएगा। उसके लिए 15 हजार करोड़ का कॉर्पस फंड बनाएंगे। जिससे किसान को गन्ना की पर्ची मिलते ही भुगतान शुरू हो जाएगा। भविष्य में बुनकरों की समस्याओं का समाधान करेंगे, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed