फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Alleges—BJP Committed Dishonesty in the Elections; I Possess Hundreds of Videos and Bundles of Co

UP: अखिलेश बोले- चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद

Wed, 06 May 2026 01:36 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 06 May 2026 01:36 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अनियमितताएं हुईं और उनके पास इसके सबूत हैं। उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Alleges—BJP Committed Dishonesty in the Elections; I Possess Hundreds of Videos and Bundles of Co
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

विस्तार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के '10 नम्बरी मॉडल' का जिक्र किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सत्ता बनाए रखने की कोशिश 

आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में 'मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया' का खेलकुंदरकी और रामपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चुनावों में भारी धांधली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे 'मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया' का खेल बताया और आरोप लगाया कि वोटों की डकैती की गई। अखिलेश ने बंगाल हिंसा की निंदा की और सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि बंगाल चुनाव परिणाम पर संज्ञान ले तथा मतगणना लाइव प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बना रहेगा और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।

पश्चिम बंगाल में वोट की शर्मनाक लूट 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।

अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है।

महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed