फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akashdeep given a Fortuner car without a number plate, notice issued to cricketer and showroom owner

यूपी: आकाशदीप को दी गई बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, विवाद के बाद क्रिकेटर और शोरूम को नोटिस

Mon, 11 Aug 2025 10:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Aug 2025 10:10 PM IST
सार

Cricketer Akashdeep: क्रिकेटर आकाशदीप नए विवादों में हैं। आकाशदीप ने शनिवार को रक्षाबंधन पर बड़ी बहन के लिए टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर खरीदी थी। उन्हें यह गाड़ी बिना नंबर प्लेट के दे दी गई। 
 

विज्ञापन
UP: Akashdeep given a Fortuner car without a number plate, notice issued to cricketer and showroom owner
आकाशदीप ने यह कार लखनऊ में खरीदकर बहन को गिफ्ट दी थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप को फॉर्च्यूनर की डिलीवरी करने वाले अयोध्या रोड स्थित सनी मोटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 14 दिन में जवाब न देने पर इसका ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित कर दिया जाएगा। क्रिकेटर को भी परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर एसयूवी को सड़क पर न उतारने के लिए कहा है।

विज्ञापन


आकाशदीप ने शनिवार को रक्षाबंधन पर बड़ी बहन के लिए टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर खरीदी थी। नियमों के अनुसार बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के कोई भी शोरूम वाहन नहीं दे सकता है। हालांकि, डीलर ने बगैर इसका पंजीकरण कराए ही क्रिकेटर को डिलीवरी दे दी। इसकी फैंसी नंबर बुकिंग की रसीद काटी गई, जिस पर यूपी 32 क्यूडब्ल्यू 0041 नंबर अलॉट किया गया।
विज्ञापन


एसयूवी का टैक्स भी नहीं काटा गया। नियम है कि नई गाड़ी का टैक्स कटने के बाद एचएसआरपी जनरेट होती है और नंबर प्लेट आने के बाद वाहन पर लगाई जाएगी। मामला संज्ञान में आने के बाद परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 14 दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसयूवी निकाली तो होगी वैधानिक कार्रवाई

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह की ओर से आकाशदीप को भी सोमवार को नोटिस भेजा गया। इसमें मोटर अधिनियम का हवाला दिया गया है। इसके तहत बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एसयूवी को सड़क पर न उतारा जाए। ऐसा करते पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई होगी।


 

जुर्माना नहीं भरा, ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में बगैर पंजीकरण के निजी वाहन को सवारी ढोते पाया गया था। चालान के बाद वाहन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सीज करवाया गया। उस वक्त सनी मोटर्स के अमौसी स्थित शोरूम से बगैर एचएसआरपी के गाड़ी दे दी थी। सनी मोटर्स को नोटिस भेजा गया, पर जवाब नहीं दिया गया। इस पर आरटीओ ने 3,96,000 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे जमा नहीं करवाया गया। डीलर पर अन्य वाहन का बीमा के बाद भी टैक्स नहीं जमा करने का भी मामला मिला है। इसके बाद अमौसी स्थित शोरूम का ट्रेड सर्टिफिकेट एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान वाहनों की बिक्री व पंजीयन नहीं कराया जा सकेगा। इसका खामियाजा उन ग्राहकों को उठाना पड़ेगा जिन्होंने पहले से वाहनों की बुकिंग करवाई थी और इस दौरान उन्हें डिलीवरी की जानी थी। एआरटीओ ने बताया कि वाहन बेचते पाए जाने पर ट्रेड सर्टिफिकेट निरस्त किया जा सकता है।

राखी बंधवाने के बाद बहन को किया था गिफ्ट 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपनी बहन अखंड ज्योति सिंह और परिजनों से मिलने लखनऊ के सरस्वतीपुरम पहुंचे। ज्योति के साथ अन्य दो बहनों ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज के कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के दिन ही आकाशदीप ने फार्च्यूनर खरीदा और कहा कि आखिरकार सपना सच हुआ।

आकाशदीप ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ड्रीम्स डिलीवर्ड, यानी सपना सच हुआ। चाभियां मिल गईं। उनके साथ, जिनका मेरे साथ होना मेरे लिए मायने रखता है। इस फोटो में आकाशदीप की तीनों बहनें और मां भी हैं। तेज गेंदबाज और उनकी तीनों बहनों ने तकरीबन एक जैसे ही कपड़े पहने थे। सरस्वतीपुरम में आकाशदीप की मां बेटियों के साथ रह रही हैं। अखंड ज्याेति के कैंसर का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोच गंभीर और विराट कोहली ने हमेशा मार्गदर्शन किया। कठिन समय में ये आगे बढ़ने के प्रेरणास्रोत बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed