फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akash Anand reacted to Mayawati's decision, presented his side by writing a post on social media

यूपी: मायावती के फैसले पर आकाश आनंद ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर रखा अपना पक्ष

Wed, 05 Mar 2025 01:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

Akash Anand Removed From Posts: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया था। अब इस मामले पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आई है। 

विज्ञापन
UP: Akash Anand reacted to Mayawati's decision, presented his side by writing a post on social media
मायावती ने लिया आकाश आंनद पर फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Akash Anand Removed From Posts: मायावती ने एक दिन पहले आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि पार्टी में अब उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। अब इस मामले में आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्होंने अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन


मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है। 

यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।
 

मायावती ने रविवार को लिया था फैसला 

UP: Akash Anand reacted to Mayawati's decision, presented his side by writing a post on social media
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटा दिया है। बीते एक साल के भीतर मायावती ने आकाश आनंद पर दूसरी बार कार्रवाई की है। साथ ही, उन्होंने घोषणा की है कि अब उनके जीते-जी कोई उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार (आकाश के पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और केंद्रीय समन्वयक रामजी गौतम को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने के साथ देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।



बसपा सुप्रीमो ने रविवार को राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में देश भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में आकाश आनंद पर कार्रवाई की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आकाश भी शामिल हाेने आए थे, लेकिन मायावती के रुख का पता लगने पर वह बैठक में शामिल नहीं हुए। मायावती ने बैठक में कहा कि मेरे लिए पार्टी व मूवमेंट पहले है। भाई-बहन व उनके बच्चे तथा अन्य रिश्ते नाते आदि सभी बाद में हैं। उन्होंने पार्टी के लोगों को विश्वास दिलाया कि जब तक मैं जिंदा रहूंगी, तब तक पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रहूंगी। उन्होंने बैठक में पार्टी कार्यों की समीक्षा के दौरान कमियों को दूर करके आगे के कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

आनंद के भरोसेमंद हैं रामजी गौतम

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि रामजी गौतम की मेहनत व कार्यशैली से पार्टी के लोग खुश हैं। इन पर मेरे साथ-साथ आनंद कुमार का भी पूरा भरोसा है। आनंद कुमार दिल्ली में रहकर कार्य करेंगे, जबकि रामजी गौतम देश के हर राज्य में जाकर पार्टी की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए मेरे निर्देशों को लागू करवायेंगे। जहां चुनाव नजदीक होंगे, तो वहां यह अपना ज्यादा समय देंगे। इनका ज्यादातर कार्य फील्ड का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed