{"_id":"654500e9eda499609207aed5","slug":"up-ajay-rai-reached-the-house-of-former-bjp-mp-paid-tribute-to-his-son-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा के पूर्व सांसद के घर पहुंचे अजय राय, बेटे को दी श्रद्धांजलि, PGI में इलाज ना मिलने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा के पूर्व सांसद के घर पहुंचे अजय राय, बेटे को दी श्रद्धांजलि, PGI में इलाज ना मिलने से हुई थी मौत
Fri, 03 Nov 2023 08:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:45 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद के बेटे की मौत इलाज न मिलने की वजह से हुई है। यह चिकित्सा व्यवस्था की बदहाल स्थिति का साक्षात प्रमाण है
विज्ञापन
अजय राय परिवार से मिलने पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय शुक्रवार को भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र के चित्रकूट स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद के बेटे के निधन पर शोक जताया। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद के बेटे की मौत इलाज न मिलने की वजह से हुई है। यह चिकित्सा व्यवस्था की बदहाल स्थिति का साक्षात प्रमाण है। प्रदेश के जिला अस्पताल ही नहीं एसजीपीजीआई जैसे संस्थान में इस तरह की लापरवाही हो रही है तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केदो का अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद के घर उनके जाने को किसी भी तरह से सियासी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि इससे पहले वह सपा नेता रवि भूषण राजन के निधन पर भी उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। राजन यादव के परिजनों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जिस तरह की भी जरूरत होगी कांग्रेस साथ खड़ी रहेगी। पूर्व सांसद के घर भी मानवीय दृष्टिकोण से आए हैं।
विज्ञापन