फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Keshav Maurya, Brajesh Pathak now keeps distance from CM Yogi's meeting, speculations in political c

यूपी: केशव मौर्या के बाद अब ब्रजेश पाठक ने सीएम योगी की बैठक से बनाई दूरी, राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर

Fri, 26 Jul 2024 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 26 Jul 2024 08:26 PM IST
सार

Brajesh Pathak: सीएम योगी की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे। इसके लिए पहले प्रयागराज मंडल की बैठक में एक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य नहीं आए थे। 

विज्ञापन
UP: After Keshav Maurya, Brajesh Pathak now keeps distance from CM Yogi's meeting, speculations in political c
समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बाद दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक से नदारद रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को केशव भी प्रयागराज मंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर सियासी गलियारों में तमाम चर्चाएं हो रही हैं। योगी ने शुक्रवार को लखनऊ मंडल के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की, हालांकि इस दौरान डिप्टी सीएम एवं लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन


बता दें कि योगी ने बीते 20 दिन के दौरान प्रदेश के सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ लोकसभा चुनाव के परिणामों की विस्तार से समीक्षा की है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के कई नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी के बीच जारी इन बैठकों में दोनों डिप्टी सीएम की गैरमौजूदगी ने विपक्ष को राज्य सरकार पर हमला बोलने का मुफीद मौका दे दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की बैठक में केशव प्रसाद मौर्या भले ही नहीं आए, लेकिन उन्होंने योगी की बैठक में आए सांसदों और विधायकों से अपने आवास पर मुलाकात की। केशव और ब्रजेश लगातार पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ सहयोगी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं, जिसे सियासी गलियारों में गुटबाजी करार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों डिप्टी सीएम को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक में न बुलाया जाना उन्हें उचित नहीं लगा। अपने-अपने मंडलों की बैठकों से उनकी दूरी की वजह यह भी हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में भी दोनों डिप्टी सीएम ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। वहीं योगी भी सहयोगी दलों के नेताओं से अलग-अलग मिल रहे हैं। शनिवार को नीति आयोग की बैठक में योगी और दोनों डिप्टी सीएम को भी शामिल होना है।


समीक्षा बैठकों का दौरा समाप्त
प्रदेश के सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों संग लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर विस्तार से समीक्षा बैठक पूरी कर ली है। तकरीबन 20 दिन तक चली मंडलवार बैठकों में सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों ने सीएम को अपने क्षेत्र की समस्याओं और जन अपेक्षाओं की जानकारी दी। योगी ने उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र के विकास की नई रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने संवाद, सक्रियता और सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फोकस करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed