फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Advertisement issued for direct recruitment to 32,679 posts in the police force; online applications can b

यूपी: पुलिस में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, 30 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 31 Dec 2025 04:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 31 Dec 2025 04:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर 32,679 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी हुआ है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले OTR पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Advertisement issued for direct recruitment to 32,679 posts in the police force; online applications can b
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने नव वर्ष पर युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का अवसर दिया है। प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं। बुधवार से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 30 जनवरी तक जारी रहेगी। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में नागरिक पुलिस, पीएसी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, पीएसी की तीन महिला वाहिनी, घुड़सवार पुलिस के सिपाही और जेल वार्डर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं जमा किए गए शुल्क का समायोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाएगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को बोर्ड में वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

सिपाही नागरिक पुलिस और जेल वार्डर के पदों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महिला वाहिनी में सिपाही के पदों पर केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। वहीं पीएसी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और घुड़सवार पुलिस के सिपाही के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले प्रदेश में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती हुई थी, जिसमें करीब 48 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और चयनित अभ्यर्थी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • सिपाही नागरिक पुलिस - 10,469
  • सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस - 15,131
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल - 1341
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71
  • जेल वार्डर (पुरुष) - 3279
  • जेल वार्डर (महिला) - 106

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed