फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Admissions to 31 new ITIs in the state will begin this semester; institutes have opened in these districts

यूपी: प्रदेश की 31 नई आईटीआई में इसी सत्र से शुरू होगा प्रवेश, इन जिलों में शुरू हुए हैं संस्थान; जानिए फीस

Wed, 22 Jul 2026 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

New ITI of UP: यूपी की 31 नई आईटीआई में प्रवेश इसी सत्र से शुरू होंगे। इधर प्रदेश की 290 राजकीय आईटीआई में लगभग सवा लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
UP: Admissions to 31 new ITIs in the state will begin this semester; institutes have opened in these districts
आईटीआई में चल रही है प्रवेश प्रक्रिया।

विस्तार

 प्रदेश में नई बनी 31 राजकीय आईटीआई में इसी सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू किया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग ने इनके संचालन की हरी झंडी दी है। इसके साथ ही यहां पर चलने वाले ट्रेड भी तय किए हैं। इसमें प्रमुख रूप से फिटर, कोपा, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, वेल्डर आदि ट्रेड शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई में हाल ही में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें प्रदेश की 290 राजकीय आईटीआई में लगभग सवा लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही अब इसमें 31 और नई राजकीय आईटीआई भी जुड़ जाएंगी। इस तरह प्रदेश में अब 321 राजकीय आईटीआई में प्रवेश होंगे। नई आईटीआई में अभी प्रति आईटीआई दो-दो ट्रेड में 40-40 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय को इसकी सूचना देते हुए प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि इन आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, कोपा, मशीनिस्ट ट्रेडों का निर्धारण किया गया है। सभी आईटीआई में इनमें से दो-दो ट्रेड पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई में 40 रुपये शुल्क
प्रदेश में राजकीय आईटीआई में पढ़ाई के लिए 450 रुपये प्रवेश और 40-50 रुपये महीना पढ़ाई शुल्क लिया जाता है। वहीं प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश शुल्क 1000 और महीने का पढ़ाई शुल्क 1500 रुपये है। ऐसे में राजकीय आईटीआई की संख्या बढ़ने से काफी कम पैसे में छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। वहीं टाटा के सहयोग से 210 से ज्यादा आईटीआई अपग्रेड करने के बाद भी यहां प्रवेश के इच्छुक छात्रों की संख्या बढ़ी है। क्योंकि इसके माध्यम से उनके लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।


इन जिलों में बनी हैं आईटीआई
सिद्धार्थनगर में चार, अमेठी, देवरिया, मुजफफ्नगर, प्रतापगढ़ व संत कबीरनगर में दो-दो, अयोध्या, आगरा, हाथरस, एटा, बस्ती, कानपुर देहात, अमरोहा, बिजनौर, चंदौली, हरदोई, बागपत, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, कासगंज, श्रावस्ती, इटावा व औरैया में एक-एक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed