{"_id":"6a3bf9f2be0d1bbce30f8a13","slug":"up-admission-process-for-1-25-lakh-polytechnic-seats-starts-tomorrow-admission-will-be-available-for-120984-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पॉलीटेक्निक की सवा लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया कल से, 365 संस्थाओं की 120984 सीटों पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पॉलीटेक्निक की सवा लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया कल से, 365 संस्थाओं की 120984 सीटों पर मिलेगा प्रवेश
Wed, 24 Jun 2026 09:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:21 PM IST
सार
UP Polytechnic Institute: प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए 25 जून से काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया।
विस्तार
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग व अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की ऑनलाइन प्रवेश काउसिलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में सहायता केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रदेश के 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल व 162 निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1,20,984 सीट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में घोषित परिणाम में अर्ह अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभ्यर्थी समय सारणी के अनुसार काउंसलिंग पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। इसे बाद संस्थान और पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना देखकर अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने जिले के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक में बने सहायता केंद्रों पर जाकर काउंसिलिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत समय-सारणी, दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।