{"_id":"597112274f1c1b83578b45ad","slug":"up-administration-asked-clearification-on-fire-in-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा के भीषण अग्निकांड पर केजीएमयू के अफसरों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा के भीषण अग्निकांड पर केजीएमयू के अफसरों से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
ट्रॉमा सेंटर में भीषण अग्निकांड पर कमिश्नर की रिपोर्ट पर शासन ने केजीएमयू प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 5 सालों में दवा खरीद के रिकॉर्ड पर भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन मौत की खबरों को लगातार नकार रहा है। हालांकि मंडलायुक्त (कमिश्नर)अनिल गर्ग ने अपनी रिपोर्ट में मौतों का जिक्र किया है।
मंडलायुक्त ने अपनी जांच में हादसे के लिए केजीएमयू की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा प्रबंध को लेकर कोई उपाय नहीं थे।
फायर सेफ्टी की लंबे समय से की जा रही अनदेखी भी सामने आई। इस रिपोर्ट के बाद केजीएमयू के अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच, केजीएमयू ने जो जांच समिति बनाई है, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है।
विज्ञापन