फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Actor Farhan Akhtar said, "Lucknow is the home of my ancestors, and I also love it very much." He narrated

UP: एक्टर फरहान अख्तर बोले- लखनऊ मेरे पुरखों का घर, मुझे भी बेहद पसंद; इस फिल्म की सुनाई कहानी

Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
सार

फरहान ने बताया कि मैंने इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक रजनीश रैजी घई ने बताया कि पांच साल की तैयारी के बाद इसकी शूटिंग शुरू हुई और इसे बनाने में दो साल लग गए।

विज्ञापन
UP: Actor Farhan Akhtar said, "Lucknow is the home of my ancestors, and I also love it very much." He narrated
एक्टर फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक फरहान अख्तर ने कहा कि लखनऊ मेरे पुरखों का घर है और यह मुझे बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता गीतकार जावेद अख्तर का बचपन लखनऊ में बीता और मेरा ननिहाल भी यहीं से जुड़ा रहा है, इसलिए यह मेरे दिल के बहुत करीब है। बोले- मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं...का जुमला मेरे लिए बिल्कुल सही है और यहां आकर वाकई मेरी मुस्कान बढ़ जाती है।

विज्ञापन

120 बहादुर की टीम के साथ पहुंचे लखनऊ
फरहान अपनी आगामी फिल्म 120 बहादुर की टीम के साथ मंगलवार को लखनऊ में थे। कानपुर रोड स्थित एक होटल में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की बहादुरी की कहानी दिखाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का एक गाना भी लॉन्च
फरहान ने बताया कि मैंने इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक रजनीश रैजी घई ने बताया कि पांच साल की तैयारी के बाद इसकी शूटिंग शुरू हुई और इसे बनाने में दो साल लग गए। इस दौरान युद्ध में अपने शौर्य का परिचय देने वाले रियल हीरो सूबेदार कैप्टन रामचंद्र यादव और हवलदार निहाल सिंह के साथ एक और योद्धा मेजर शैतान सिंह भाटी के बेटे नरपत सिंह भी मौजूद रहे। देर शाम एक संस्थान में आयोजित समारोह में फिल्म का एक गाना दादा किशन की जय... की लॉन्चिंग भी हुई। इसे गाने वाले मशहूर गायक सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed