{"_id":"611284438ebc3e76b1389936","slug":"up-action-plan-of-60-cities-ready-to-stop-pollution-in-rivers-14-municipal-cities-including-lucknow-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए 60 शहरों की कार्ययोजना तैयार, लखनऊ समेत 14 नगर निगम वाले शहर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए 60 शहरों की कार्ययोजना तैयार, लखनऊ समेत 14 नगर निगम वाले शहर शामिल
Tue, 10 Aug 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:20 PM IST
सार
नदियों के किनारे बसे नगर निकायों को प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदियों के किनारे बसे नगर निकायों को प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को लागू करने के लिए विभिन्न नदियों के किनारे बसे 60 निकायों का चयन किया गया है। इनमें लखनऊ समेत 14 नगर निगमों के अलावा 30 नगर पालिका परिषद और 16 नगर पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार ने प्रस्तावित कार्यों को कराने के लिए पहली किस्त के तौर पर 8.77 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है। कार्ययोजना के तहत इन 60 शहरों में रहने वाले लोगों के व्यवहार में बदलाव लाकर नदियों के प्रदूषण को कम करने पर फोकस किया जाएगा। सफाई कार्यक्रमों के साथ ही प्रदूषण को कम करने के प्रति नागरिकों को भी जागरूक किया जाएगा। जिन नगर निगमों का चयन किया गया है उनमें लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, फिरोजाबाद, झांसी व मथुरा-वृंदावन शामिल हैं।
विज्ञापन